ग्रंथालय 
“पुस्तकें पारस पत्थर होती हैं। अपने ज्ञान के स्पर्श से वे इंसान को सोना ही नहीं बल्कि दूसरा पारस पत्थर बना देती है।”

महाविद्यालय का ग्रंथालय विकास की ओर बढ़ता हुआ एक महत्वपूर्ण विभाग है। ग्रंथालय में विभिन्न संकायों एवं उनके विषयों की विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध हैं। ग्रंथालय द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, सहा॰प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। छात्र/छात्राओं को उनकी कक्षाओं के अनुसार निर्धारित दिनांक में सोमवार से लेकर शनिवार तक पुस्तक आदान-प्रदान की जाती है। पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ अन्य सामाग्री भी प्रदान की जाती है। ग्रंथालय में 6000+ पुस्तकें उपलब्ध है .